निर्जला एकादशी पर कैसे करें पूजा अर्चना | Nirjila Ekadashi
को
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
निर्जला एकादशी पर कैसे करें पूजा अर्चना | Nirjila Ekadashi 2021 | आर्यावर्त की कहानियां
#aryavart #kahaniya #Nirjila
निर्जला एकादशी का व्रत विधान करके कैसे आप अपनी समस्याओं से मुक्त हो सकते हैं और भगवान विष्णु की कृपा का पा सकते है. ज्येष्ठ मास में शुक्लपक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी और भीमसेनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है. इस एकादशी व्रत में पानी पीना वर्जित माना जाता है इसलिए इस एकादशी को निर्जला कहते है. निर्जला एकादशी पर निर्जल रहकर भगवान विष्णु की आराधना की जाती है और दीर्घायु और मोक्ष का वरदान प्राप्त किया जा सकता है. निर्जला एकादशी का व्रत रखने से साल की सभी एकादशी का व्रत फल मिलता है और भगवान विष्णु की कृपा होती है.
निर्जला एकादशी का व्रत एक दिन पहले अर्थात दशमी तिथि की रात्रि से ही आरम्भ हो जाता है और रात्रि में अन्न का सेवन नहीं किया जाता है. निर्जला एकादशी के व्रत में सूर्योदय से लेकर अगले दिन द्वादशी तिथि के सूर्य उदय तक जल और भोजन ग्रहण नहीं किया जाता है.
निर्जला एकादशी के दिन प्रात काल स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और भगवान विष्णु की पीले चंदन पीले फल फूल से पूजा करें और पीली मिठाई भगवान विष्णु को अर्पण करें. एक आसन पर बैठकर ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जाप करें. जाप के बाद गुलाब या आम के शरबत का भोग भगवान विष्णु को लगाएं और जरूरतमंद लोगों में बांटे. ऐसा करने से मन की इच्छा पूरी होगी और पारिवारिक कलह क्लेश खत्म होंगे.
नमस्कार दोस्तों 🙏🙏कहानी कहने के बाद लप्सी तपसी की कहानी कही जाती है :- https://youtu.be/uGxyeQYBpDkधर्मराज जी की कथा :- https://youtu.be/1YWqt_pkBlEधर्मराज की कथा :- https://youtu.be/6ApM6NRj2RUराम लक्ष्मण की कहानी :- https://youtu.be/e4ArMg3L7Icराई की कहानी :- https://youtu.be/jiAv03pF2ukसूरज भगवान की कहानी :- https://youtu.be/myymCNe8VUUसुखी अमावस्या की कहानी :- https://youtu.be/tv8U-slBQuIऔर Videos के लिये सब्सक्राइब करे : https://www.youtube.com/channel/UC6zU5hIzjDQ8I2jUxDFH5XQ?sub_confirmation=1Facebook: - https://www.facebook.com/aryavat.ki.kahaniya/
Copyright Disclaimer:
Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for "fair use" for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational, or personal use tips the balance in favor of fair use.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें