Akhir Kaise hui Shri Krishna ki mrityu ? | Aryavart Ki Kahaniya

 


Akhir Kaise hui Shri Krishna ki mrityu ? Aryavart Ki Kahaniya #aryavrat #kahaniya बहुत कम लोग जानते होंगे कि भगवान श्रीकृष्ण ने कब, कहां और कैसे अपने प्राण त्याग दिए । भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था। उनका बचपन गोकुल, वृंदावन, नंदगाव, बरसाना, द्वारिका आदि जगहों पर बीता। कहते हैं कि महाभारत युद्ध के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने द्वारिका में 36 वर्षों तक राज किया। यहां वे अपनी 8 पत्नियों के साथ सुखपूर्वक रहते थे। माता गांधारी के शाप देने के चलते एक दिन सभी कृष्णवंशी एक यदुपर्व पर सोमनाथ के पास प्रभास क्षेत्र में एकत्रित हुए। वहां सभी मदिरा पीकर एक दूसरे को मारने लगे। इस तरह श्रीकृष्ण को छोड़कर सभी मारे गए। सभी यदुओं के आपसी झगड़े में मारे जाने का महाभारत के मौसल पर्व में रोमांचकारी विवरण मिलता है। बचे लोगों ने श्रीकृष्ण के कहने के अनुसार द्वारिका छोड़ दी और हस्तिनापुर की शरण ली । जरा नामक एक शिकारी ने श्रीकृष्ण को मृग समझकर विष से भरा बाण चला दिया, जो उनके पैर के तलवे में जाकर लगा और भगवान श्रीकृष्ण ने इसी को बहाना बनाकर देह त्याग दी। प्रभास क्षेत्र काठियावाड़ के समुद्र तट पर स्थित बीराबल बंदरगाह की वर्तमान बस्ती का प्राचीन नाम है। यह देहोत्सर्ग तीर्थ नगर के पूर्व में हिरण्या, सरस्वती तथा कपिला के संगम पर है। इसे प्राचीन त्रिवेणी और भालका तीर्थ भी कहते हैं। जहां भगवान ने प्राण त्यागे थे, वहां बने मंदिर में वृक्ष के नीचे लेटे हुए कृष्ण की आदमकद प्रतिमा है। उसके समीप ही हाथ जोड़े शिकारी जरा खड़ा हुआ है। जिस भील जरा ने तीर मारा था उसने बहुत व्यथित होकर समुद्र में समाकर अपने प्राण त्याग दिए थे। मान्यता के अनुसार श्रीकृष्ण ने अपने पिछले जन्म में, जब वे श्रीराम थे, बाली को छुपकर तीर मारा था। यही बाली इस युग में जरा बनकर आया और प्रभु ने अपने लिए वैसी ही मृत्यु चुनी, जैसी उन्होंने बाली को दी थी। नमस्कार दोस्तों 🙏🙏 कहानी कहने के बाद लप्सी तपसी की कहानी कही जाती है :- https://youtu.be/uGxyeQYBpDk धर्मराज जी की कथा :- https://youtu.be/1YWqt_pkBlE धर्मराज की कथा :- https://youtu.be/6ApM6NRj2RU राम लक्ष्मण की कहानी :- https://youtu.be/e4ArMg3L7Ic राई की कहानी :- https://youtu.be/jiAv03pF2uk सूरज भगवान की कहानी :- https://youtu.be/myymCNe8VUU सुखी अमावस्या की कहानी :- https://youtu.be/tv8U-slBQuI और Videos के लिये सब्सक्राइब करे : https://www.youtube.com/channel/UC6zU5hIzjDQ8I2jUxDFH5XQ?sub_confirmation=1 Facebook: - https://www.facebook.com/aryavat.ki.kahaniya/

टिप्पणियाँ