Adhik Maas Ka Mahatva | अधिक मास का महत्व | Aryavart Ki Kahaniya

 

Adhik Maas Ka Mahatva | अधिक मास का महत्व | आर्यावर्त की कहानियां हर तीन वर्ष के बाद एक मास बढ़ता है तब उसको अधिक मास व पुरुषोत्तम मास कहते हैं। जब दो मास आवें तब एक अमावस से दूसरी अमावस तक के समयको अधिक मास मानते हैं। इस मास में कोई भी शुभ-मांगलिक कार्य नहीं करते हैं। इस मास में भगवान के मन्दिरों में साल भर के सब त्यौहारों के उत्सव मनाते हैं। इस मास में मास भर गंगा स्नान करना या घर में ठंडे पानी से स्नान' करना, मास भर नहीं कर सके तो, आखिरी पाँच दिन करना । पुरुषोत्तम भगवान की पूजा करना, पुरुषोत्तम मास की कथा सुनना। श्री मद्भागवत् ।। का पाठ करना और भागवत् सप्ताह सुनना । 'श्री-सुक्त', 'पुरुषसुक्त', सहस्त्रनाम आदि के अनुष्ठान निष्काम भाव से कराना। मास भर मन्दिरों में. और तुलसी के आगे दीपक जलाना। _इस मास में शंकर जी की उपासना करने का विशेष माहात्म्य है, भगवान शंकर के अशिव रूप की वन्दना करते हुये भक्त लोग मास भर । शिवलिंग पर बेल पत्र, धतूरा तथा पुष्प चढ़ाते हैं। या प्रतिदिन गीली हल्दी से शिवलिंग बनाकर पीपल में या तुलसी की कुंडी में रखकर, कच्चा। दूध, दही, गंगा जल चढ़ाकर, चंदन, चावल, पुष्प, बेल पत्र और पैसा चढ़ाकर नमस्कार करते हैं। इस मास में बड़, पीपल, तुलसी, पंथवारी और गाय की पूजा करना । इनकी पूजा की विधि कार्तिक मास में देखना। फलाहार, एकासना या नक्त व्रत करना। गेहूं की रोटी दानामेथी, तुरई और काकड़ी का साग खाना । तेल हींग नहीं खाना । जमीकन्द नहीं खाना । मास पूरा होने के बाद अमावस को ३३ ब्राह्मणों को खीर पड़ा का भोजन कराके नारियल रुपया देना। नमस्कार दोस्तों 🙏🙏 कहानी कहने के बाद लप्सी तपसी की कहानी कही जाती है :- https://youtu.be/uGxyeQYBpDk धर्मराज जी की कथा :- https://youtu.be/1YWqt_pkBlE धर्मराज की कथा :- https://youtu.be/6ApM6NRj2RU राम लक्ष्मण की कहानी :- https://youtu.be/e4ArMg3L7Ic राई की कहानी :- https://youtu.be/jiAv03pF2uk सूरज भगवान की कहानी :- https://youtu.be/myymCNe8VUU सुखी अमावस्या की कहानी :- https://youtu.be/tv8U-slBQuI और Videos के लिये सब्सक्राइब करे : https://www.youtube.com/channel/UC6zU5hIzjDQ8I2jUxDFH5XQ?sub_confirmation=1 Facebook: - https://www.facebook.com/aryavat.ki.kahaniya/ Copyright Disclaimer: Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for "fair use" for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational, or personal use tips the balance in favor of fair use.

टिप्पणियाँ